छत्तीसगढ़ शासन | Government of Chhattisgarh
कार्यालय जिला पंचायत कांकेर
विकसित भारत–रोजगार और आजीविका के लिये गारण्टी मिशन (ग्रामीण)
जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़)
Toll Free: 1800-233-1545
Phone: 07868-241039
[email protected]
सूचना लेखापाल (संविदा–वी.बी.–जी राम जी) के 04 रिक्त पदों हेतु आवेदन आमंत्रित। अंतिम तिथि की सूचना शीघ्र जारी की जाएगी।
विज्ञापन · ESTB/33048/2026-CEO ZP MGNREGA SEC KNK

लेखापाल (संविदा–वी.बी.–जी राम जी)

जिले में लेखापाल (संविदा) के स्वीकृत पद के विरुद्ध 04 रिक्त पदों पर संविदा नियुक्ति हेतु छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासियों से आवेदन पत्र आमंत्रित।

कुल पद: 04 योग्यता: B.Com आयु: 18 से 35 वर्ष (01.09.2026 की स्थिति में) अंतिम तिथि: शीघ्र घोषित

आरक्षण रोस्टर अनुसार रिक्तियों की संख्या

Vacancies as per roster
वर्गमुक्तमहिलाभू.पू.सै.दिव्यांगकुल
OpenWomenEx-SMPwD
अनारक्षित 1--- 1
अजजा 2--- 2
अ.पि.व. 1--- 1
अ.जा. ---- -
योग4---4

शैक्षणिक अर्हता एवं मेरिट अंक का निर्धारण

न्यूनतम शैक्षणिक अर्हता: B.Com (Bachelor of Commerce) में 55% के साथ उत्तीर्ण (अजजा एवं अजा हेतु 50%)। बस्तर व सरगुजा संभाग के लिए द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण।
क्र.मेरिट हेतु अंक निर्धारणअंक
1हायर सेकेण्डरी में प्राप्त प्रतिशत पर 100 अंकों का Weightage देते हुये20
2न्यूनतम शैक्षणिक अर्हता पर 100 अंकों का Weightage देते हुये50
3कंप्यूटर प्रायोगिक परीक्षा पर15
4शासकीय ग्रामीण विकास योजनाओं में कम से कम समान वेतनमान पर अनुभव:
1 से 2 वर्ष: 05 अंक · 2 से 5 वर्ष: 10 अंक · 5 वर्ष से अधिक: 15 अंक
15
कुल100

निवासी, आयु सीमा एवं कार्य अनुभव

  • आवेदक को छत्तीसगढ़ राज्य का स्थानीय निवासी होना चाहिए एवं दिनांक 01.09.2026 की स्थिति में आयु न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा के लिए छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी छूट संबंधी आदेश निर्देश लागू होंगे।
  • केवल शासकीय ग्रामीण विकास योजनाओं में समान अथवा अधिक वेतनमान पर कार्यरत रहने का ही अनुभव मान्य होगा। अनुभव के अंक हेतु नियुक्ति आदेश की प्रति एवं अनुभव प्रमाण पत्र (वर्तमान में कार्यरत होने पर नियोक्ता का अनापत्ति प्रमाण पत्र) संलग्न करना अनिवार्य होगा।
  • कोई भी अभ्यर्थी जिसकी पहले से 02 जीवित संतान है तथा आगामी प्रसव 26 जनवरी 2001 को या उसके पश्चात हो, नियुक्ति के लिए योग्य नहीं होगा।
  • पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की किसी योजना से अनियमितता के आधार पर पृथक किए गए आवेदक पात्र नहीं माने जाएंगे।
  • संविदा नियुक्ति 1 वर्ष के लिए होगी। एकमुश्त मानदेय दिया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया

  1. ऑनलाइन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक एवं अनुभव विवरण भरें।
  2. फोटो, हस्ताक्षर एवं आवश्यक प्रमाण पत्र अपलोड करें।
  3. पूर्वावलोकन कर अंतिम रूप से जमा करें और आवेदन क्रमांक प्राप्त करें।
  4. निर्धारित प्रारूप में आवेदन का प्रिंट निकालें, फोटो चस्पा कर हस्ताक्षर करें।
  5. स्व-प्रमाणित प्रमाण पत्रों एवं ₹25 डाक टिकट लगे 02 लिफाफों (9X4) के साथ पंजीकृत डाक / स्पीड पोस्ट से भेजें।
आवेदन सीधे कार्यालय में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जावेगा।

आवेदन भेजने का पता

मुख्य कार्यपालन अधिकारी,
जिला पंचायत कांकेर (VB-G RAM G शाखा),
जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)

संलग्न करने हेतु दस्तावेजों का अनुक्रम

  1. आवेदन पत्र
  2. जाति प्रमाण पत्र
  3. निवास प्रमाण पत्र
  4. रोजगार पंजीयन
  5. हायर सेकेण्ड्री की अंकसूची
  6. बी.कॉम उत्तीर्ण अंकसूची
  7. अनुभव / अनापत्ति (यदि हो तो)